Skip to content

Air Brake

A Portal of Question Bank / Paper / Sample paper & Solution of Various Departmental Exam of Railway Employee

Menu
  • Home
  • LHB Coaches
  • ICF Bogie
  • Air Brake
  • Casnub Bogie
Menu
C&W LHB Coach Objective Question

C&W LHB Coach Objective Question | C&W Objective Question Answer

Posted on May 11, 2021

Airbrake Website के आज के इस आर्टिकल में मै आप के लिए लाया हूँ C&W LHB Coach Objective Question.अगर आप एल.एच.बी – LHB Ki Jankari Hindi Me पढना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आये हैं.Indian Railway अब धीरे धीरे अपनी ICF Trains को बदल रहा है .पहले अधिकतर ट्रेनें आप को नीले रंग की नज़र आती थी लेकिन अगर अभी आप ने ध्यान दिया हो तो आप को पता होगा की आज कल लाल रंग की ट्रेने अधिक नज़र आती हैं और चलती हैं.

नीले रंग के ट्रेन या कोच को ICF Train Or ICF Coach कहा जाता है जिसका उपयोग अब रेलवे धीरे धीरे बंद कर रहा है.लाल रंग की जो ट्रेन आप देखते हैं उन्हें LHB Train या LHB Coach कहा जाता है.एल एच बी कोच आई सी ऍफ़ कोच के मुकाबले ज़यादा अच्छे होते हैं.LHB Coach का राइडिंग इंडेक्स ज़यादा अच्छा होता है ICF Coach के मुकाबले.

एल एच बी कोच में यात्रा करने के दौरान झटके बहुत कम लगते हैं ये एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जिसकी अधिकतम गति 160 KM/PH होती है.एल.एच.बी. कोच आई सी ऍफ़ कोच के मुकाबले लम्बाई में अधिक लम्बी होती हैं जिसके कारण इनमे सीटों की संख्या ICF Coaches के मुकाबले अधिक होता है.

एल.एच.बी. कोच में WSP System जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है. इस ट्रेन में डिस्क ब्रेक सिस्टम का भी उपयोग किया गया है जिसके कारण इसकी ब्रेकिंग डिस्टेंस आई.सी.ऍफ़. के मुकाबले कम है.इस ट्रेन में बफर का उपयग नहीं किया गया है बल्कि इसमें CBC का उपयोग किया गया है इसके अलावा झटको को रोकने के लिए इसमें डैमपर का उपोग किया गया है.अगर आप एक C&W कर्मचारी है तो आप को ये सारी जानकारी होनी चाहिए.

C&W LHB Coach Objective Question-ICF-एल.एच.बी

शेड्यूल में किये जाने वाले कार्य | LHB Coach Maintenance Schedule

C&W LHB Coach Objective Question

प्रश्न 1 – एल.एच.बी. कोच का व्हील बेस (Wheel Base) कितना होता है?

उत्तर – एल.एच.बी. कोच का व्हील बेस 2560 मि.मी. होता है.

प्रश्न 2 – एल.एच.बी. कोच का ब्रेकिंग डिस्टेंस (braking distance) कितना होता है?

उत्तर -एल.एच.बी. कोच का ब्रेकिंग डिस्टेंस 160 कि.मी घंटा की गति पर 1200 मी है.

प्रश्न 3 – एल.एच.बी. कोच के पहिये का नया तथा कंडमिंग डायमिटर कितना होता है?

उत्तर – एल.एच.बी. कोच के पहिये का डायमिटर नये मे 915 मि.मी तथा कंडमिंग डायमिटर 845

मि.मी. होता है.

प्रश्न 4 – एल.एच.बी. कोच के लिए अधिकतम एक्सल लोड (Axle Load) कितना होता है?

उत्तर – एल.एच.बी. कोच के लिए अधिकतम एक्सल लोड 16 टन है.

प्रश्न 5 – एल.एच.बी. कोच के ब्रेक पैड (Brake Pads) की मोटाई -नये में कितना होता है?

उत्तर -एल.एच.बी. कोच के ब्रेक पैड(Brake Pads) की मोटाई -नये में 35 मि.मी. होता है.

प्रश्न 6 – एल.एच.बी. कोच के ब्रेक पैड की मोटाई का कंडमिंग साईज कितना होता है?

उत्तर – एल.एच.बी. कोच के ब्रेक पैड की मोटाई का कंडमिंग साईज – 7 मि.मी. होता है.

प्रश्न 7 – एल.एच.बी. कोच के लिए ब्रेक का एप्लीकेशन समय कितना होता है?

उत्तर – एल.एच.बी. कोच के लिए ब्रेक का एप्लीकेशन समय – 3 से 5 सेकेण्ड.

प्रश्न 8 – एल.एच.बी. कोच के लिए ब्रेक का रिलीजिंग समय कितना होता है?

उत्तर – एल.एच.बी. कोच के लिए ब्रेक का रिलीजिंग समय 15 से 20 सेकेण्ड.

प्रश्न 9 – एल.एच.बी. कोच मे कितने आक्जलरी रिजरवायर लगे होते हैं?

उत्तर – एल.एच.बी. कोच मे 2 आक्जलरी रिजरवायर लगे होते हैं. इसें से एक की क्षमता 125 लिटर एवं दूसरे की क्षमता 75 लिटर होता है.

प्रश्न 10 – एल.एच.बी. कोच मे 125 लिटर क्षमता वाला आक्जलरी रिजरवायर किस कार्य के लिए प्रयुक्त होता है?

उत्तर – एल.एच.बी. कोच मे 125 लिटर क्षमता वाला आक्जलरी रिजरवायर ब्रेक सिस्टम के लिए प्रयुक्त होता है.

Computer ko Hindi me kya kehte hain | कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं

प्रश्न 11 -एल.एच.बी. कोच मे 75 लिटर क्षमता वाला आक्जलरी रिजरवायर किस कार्य के लिए प्रयुक्त होता है?

उत्तर -एल.एच.बी. कोच मे 75 लिटर क्षमता वाला आक्जलरी रिजरवायर कंट्रोल डिस्चार्ज टायलेट सिस्टम के लिए प्रयुक्त होता है.

प्रश्न 12 – एल. एच. बी. कोच में लगे फिएट बोगी की लम्बाई कितना होता है?

उत्तर -एल. एच. बी. कोच में लगे फिएट बोगी की लम्बाई 3534 मि.मी. होता है.

प्रश्न 13 – एल. एच. बी. कोच में लगे फिएट बोगी (Fiat Bogie) की चौडाई कितना होता है?

उत्तर – एल. एच. बी कोच में लगे फिएट बोगी की चौडाई 3030 मि.मी. होता है.

प्रश्न 14 – एल. एच. बी. कोच में लगे फिएट बोगी (Fiat Bogie) का लगभग वनज कितना होता है?

उत्तर – एल. एच. बी. कोच में लगे फिएट बोगी का लगभग वनज – 6300 कि.ग्रा. होता है.

प्रश्न 15 – एल. एच. बी. कोच के बाडी की लम्बाई कितना मि.मी. होता है?

उत्तर – एल. एच. बी. कोच के बाडी की लम्बाई 23540 मि.मी. होता है.

प्रश्न 16 – एल. एच. बी. कोच के CBC से CBC तक की लम्बाई कितना होता है?

उत्तर – एल. एच. बी. कोच के सी.बी. सी. से सी.बी. सी तक की लम्बाई 24000 मि.मी. होता है.

प्रश्न 17 – LHB COACH के बाडी की चौड़ाई कितना होता है?

उत्तर – एल. एच. बी. कोच के बाडी की चौड़ाई 3240 मि.मी. होता है.

प्रश्न 18 – एल. एच. बी. कोच के छत की उंचाई कितना होता है?

उत्तर – एल. एच. बी. कोच के छत की उंचाई 4039 मि.मी. होता है.

प्रश्न 19 – एक एल. एच. बी. कोच में कितने ब्रेक एक्सीलेटर लगे होते हैं?

उत्तर – एक एल. एच. बी. कोच में 1 ब्रेक एक्सीलेटर लगे होता है.

प्रश्न 20 – एल. एच. बी. कोच के एक बोगी में कितने डैम्पर लगे होते हैं?

उत्तर – एल. एच. बी. कोच के एक बोगी में कुल 9 डैमगर लगे होते हैं.

एलएचबी कोच मैनुअल पीडीएफ हिंदी में : lhb coach ki jankari

तो मुझे उम्मीद है की आप लोगो को Airbrake Website का ये आर्टिकल C&W LHB Coach Objective Question पसंद आया होगा.अगर आप के दिमाग में Short question answer of lhb को लेकर कोई सवाल है तो आप कमेन्ट कर के पुच सकते हैं.अगर आप के पास Short question answer of lhb है तो आप कमेन्ट कर के ज़रूर बताएं और अगर आप c&w department से है तो इन पुरे Objective Question को याद कर लें क्योकि आगे यही काम आने वाले हैं.

Share on Social Media
whatsapp twitter facebooktelegram
Follow us on Social Media
twitter facebook youtubetelegram

4 thoughts on “C&W LHB Coach Objective Question | C&W Objective Question Answer”

  1. Rajiv Kumar says:
    July 7, 2021 at 7:23 pm

    I am very satisfied by contained you providing. This will be very useful to beginners to learn about specific chapters of railway mechanical stream.

    Reply
  2. santosh kumar says:
    October 5, 2021 at 5:23 pm

    sr or bhi qus and videos dale

    Reply
  3. Rahul dev says:
    October 11, 2021 at 1:06 pm

    Sir es tarah ka question aur de

    Reply
  4. Sanjay says:
    October 18, 2021 at 4:11 am

    Sir aapke pass new adision c&w ka book hai ki nahi sir
    Aur aapka pura name kya hai

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


  • Train 18-Vande Bharat Express Specification
  • Vande Bharat Express Maintenance Manual Hindi
  • Train ki Jankari Wala App | ट्रेन का लाइव स्टेटस कैसे देखें?
  • Mechanical Department trade-wise Multiple Choice Question
  • Turbulent, tiring beginning to NASCAR round of 12 at Texas




  • Air Brake
  • Bearing
  • Casnub Bogie
  • Goods Train
  • Group D Exam Paper
  • ICF Bogie
  • LHB Coaches
  • Quiz
  • Railway Dutty
  • Railway Question Bank
  • Rolling Stock
  • Suspension System
  • TL-AC
  • Traction motor
  • Uncategorized
  • USA News
  • Vande Bharat Express
  • Videos
  • Wheel

महत्त्वपूर्ण सूचना : AIRBRAKE.IN वेबसाइट किसी भी प्रकार से रेलवे या रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के साथ संबद्ध नहीं है, रेलवे भर्ती बोर्ड एवं भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए www.rrcb.gov.in पर विजिट करें |

  • A Portal of Question Bank / Paper / Sample paper & Solution of Various Departmental Exam of Railway Employee
  • About us
  • Contact Us
  • DMCA Copyright
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Train 18-Vande Bharat Express Specification
  • Vande Bharat Express Maintenance Manual Hindi
  • Train ki Jankari Wala App | ट्रेन का लाइव स्टेटस कैसे देखें?
  • Mechanical Department trade-wise Multiple Choice Question
  • Turbulent, tiring beginning to NASCAR round of 12 at Texas
  • WSP – Wheel Slide Protection Device Ki Jankari
  • फिएट बोगी (Fiat Bogie) की जानकारी Hindi Me
  • Wheel Defects In Indian Railway In Hindi
  • C&W JE Exam Questions and Answers PDF
  • Objective Question and Answer for RRB Group “D” Exam
©2023 Air Brake | Design: Newspaperly WordPress Theme
Go to mobile version