lhb coaches in hindi – एलएचबी कोच मैनुअल पीडीएफ हिंदी में
एलएचबी कोच मैनुअल पीडीएफ हिंदी में: कुछ वर्ष पूर्व तक भारतीय रेलवे आई.सी.एफ डिजाईन वाले सवारी डब्बों के माध्यम से पैसेंजर ट्रेफिक का ट्रांसपोर्ट कर रही थी और अभी भी करती है.वक़्त और ज़रूरत के अनुसार भारतीय रेलवे भी अपने आप को बदल रही है और जो सबसे बड़ा बदलाव हो रहा है वो है पुराने आई.सी.ऍफ़ कोच के जगह नए टेक्नोलोजी वाले LHB Coaches का परिचालन.
- कम गति
- भारी जंग
- खराब राईडिंग कम्फर्ट
- अण्डर गियर पुर्जो की अधिक घिसाव आदि
इस करार के तहत शुरू में एल.एच.बी / जर्मनी से 24 LHB Coaches (जिसमें 19 ए सी. चेयर कार , 2 इजुकेटिव क्लास चेयर कार एवं 3 जनरेटर कम ब्रेक व्हान ) साथ में LHB Coaches बनाने की टेक्नोलाजी तथा कोच निर्माण के लिए आवश्यक लाइ गई. इसके बाद से ये कोच हमारे भारत में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में निर्माण किए जा रहें हैं. एल.एच.बी, कोच का डिजाईन जर्मनी की कम्पनी लिंक हाफमेन बुश (M/S ALSTROM Linke Holf Busch Germany) द्वारा की गई है.
LHB Coaches की खूबियाँ
Light Weight(कम वज़न)
Wider Windows(बड़ी और चौड़ी खिड़कियाँ)
High Reliability(भरोसे लायक)
High Speed Train(तेज़ गति वाली रेल)
Better Passenger Comfort(बेहतर यात्री सुविधा)
Low Maintenance Cost(मरम्मत का खर्च कम)
No. Of Seat/Birth Is More(सिट और बर्थ की अधिक संख्या)
एल.एच.बी. कोच की विशेषताएं: LHB Full Form-Linke Hofmann Busch
हर एक एक्सल पर ब्रेकिंग के लिए दो ब्रेक डिस्क लगे होते हैं
हर ब्रेक डिस्क के लिए एक ब्रेक सिलेंडर लगा होता है
एक बोगी में 4 ब्रेक डिस्क और 4 ब्रेक सिलेंडर लगे होते हैं
एक कोच में 8 ब्रेक डिस्क और 8 ब्रेक सिलेंडर लगे होते हैं
ब्रेक पैड की नए में मोटाई 35 MM होती है
ब्रेक का एप्लीकेशन टाइम 3 से 5 सेकेण्ड का होता है
ब्रेक का रिलीजिंग टाइम 15 से 20 सेकेण्ड का होता है
एल.एच.बी कोच में कार्टेज टेपर रोलर बैरिंग का उपयोग किया जाता है
व्हील बेस: एल.एच.बी. कोच का व्हील बेस 2560 MM होता है.
एक्सेल लोड: एल.एच.बी. कोच में एक्सेल लोड 16 टन का होता है.
व्हील: एल.एच.बी. कोच में उपयोग किये जाने वाले ये व्हील का डाईमीटर 915 MM होता है और कंडमींग डाईमीटर 845 MM होता है.
ब्रेकिंग डिस्टेंस: एल.एच.बी का ब्रेकिंग डिस्टेंस 160km/h की तेज़ गति पर 1200 M होता है.यानी अगर कोई एल.एच.बी ट्रेन 160km/h की तेज़ गति पर चल रही हो और उसको रोकना हो तो ब्रेक लगाने के बाद अगले 1200 मीटर के अन्दर ट्रेन रुक जाएगी.
जंग रहित कोच: एल.एच.बी. कोच को पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है इसके वजह से इसमें जंग नहीं लगता है.इस कारण इसमें मरमत की ज़रूरत भी बहुत कम होती है.
अधिक लम्बा कोच: एल.एच.बी. कोच आई.सी.ऍफ़ कोच की तुलना में लगभग 2.2 मीटर अधिक लम्बे होते हैं.इस अधिक लम्बाई के वजह से इसके चेयर कार में 2 अतरिक्त चेयर लाइन और स्लीपर में 1 अतरिक्त बे बन जाता है.जिससे सीटों की संख्या बढ़ जाती है.
कम वजन: एल.एच.बी. कोच का टेयर वेट यानी कोच का वजन आई.सी.ऍफ़.कोच के मुकाबले लगभग 10% प्रतिशत कम होता है.
आरामदायक कोच: एल.एच.बी. कोच Higher Comfort Level के होते हैं.एल.एच.बी. कोच का Ride Index 2.5 से 2.75 के बीच होता है जब की आई.सी.ऍफ़.कोच का Ride Index 3 से 3.5 के बिच होता है.इसका मतलब ये हुवा की एल.एच.बी. कोच में यात्रा करना आई.सी.ऍफ़.कोच के मुकाबले अधिक आरामदायक होता है.
तेज़ गति: आई.सी.ऍफ़.कोच के मुकाबले एल.एच.बी. कोच की गति तेज़ होती है.एल.एच.बी. कोच की स्पीड 180 km/h होता है और अगर एल.एच.बी. कोच में थोड़ी सुधार कर दी जाये तो इसकी स्पीड 180km/h से बढ़ कर 200 km/h तक हो जाती है.
फायर रिटार्डेट: एल.एच.बी. कोच में फायर रिटार्डेट मटेरियल का उपयोग किया जाता है.इस मटेरियल की खूबी ये है की इसमें आग जल्दी नहीं फैलता है.अगर किसी कारण से कोच के अन्दर आग लग जाये तो आग जल्दी नहीं फैलेगा और उसको आसानी से काबू किया जा सकता है.
शॉक एब्ज़र्बर: यात्रा के दौरान यात्रियों को जार्क का अनुभव कम हो इसके लिए एल.एच.बी. कोच के हर बोगी यानी ट्रोली में 9 शॉक एब्ज़र्बर लगे होते हैं.इन शॉक एब्ज़र्बर के कारण 180km/h की स्पीड पर भी इस तरह के कोच का Ride Index 2.5 होता है.
डिस्क ब्रेक: अच्छी ब्रेक पॉवर और सुरक्षित यात्रा के लिए एल.एच.बी. कोच में डिस्क ब्रेक का उपयोग किया जाता है.डिस्क ब्रेक के कारण इसका ब्रेक पॉवर बहुत अधिक शक्तिशाली और प्रभावी होता है.तेज़ गति में चल रही ट्रेन को डिस्क ब्रेक के कारण कम समय में और कम दुरी के अन्दर रोका जा सकता है.
सेंटर बफ़र कप्लर: दो एल.एच.बी. कोच को आपस में जोड़ने के लिए सेंटर बफर कप्लर का उपयोग किया जाता है.सेंटर बफ़र कप्लर के कारण दुर्घटना के समय एक कोच दुसरे कोच के ऊपर नहीं चढ़ते हैं.इसके वजह से जान माल का नुकसान कम होता है और इसी गुण के कारण इसको एंटी क्लाइम्बिंग फीचर भी कहते हैं.
एलएचबी कोच मैनुअल पीडीएफ हिंदी में
एल.एच.बी बोगी की लम्बाई
|
3534 MM
|
एल.एच.बी बोगी की चौड़ाई
|
3030 MM
|
एक एल.एच.बी बोगी का वजन
|
6300 KG
|
बोगी में लगने वाले डैम्पर की संख्या
|
9 No
|
ब्रेक डिस्क का व्यास
|
640 MM
|
ब्रेक डिस्क की नए में मोटाई
|
110 MM
|
ब्रेक डिस्क की कंडमिंग साइज़
|
96 MM
|
एयर रिज़रवायर की संख्या
|
2 No
|
एयर रिज़रवायर-1 की कैपिसिटी
|
125 लीटर कोच के ब्रेक सिस्टम के लिये
|
एयर रिज़रवायर-2 की कैपिसिटी
|
75 लीटर सी.डी.टी.एस सिस्टम के लिए
|
ब्रेक सिलेंडर का साइज़
|
254 MM
|
ब्रेक सिलेंडर का अधिकतम प्रेशर
|
3.0 KG/CM.2
|
ब्रेक सिलेंडर का पिस्टन स्ट्रोक
|
21 MM
|
कंट्रोल रिज़रवायर की कैपिसिटी
|
6 लीटर हर एक कोच में
|
LHB Coaches में पानी की वेवस्था – एलएचबी कोच मैनुअल पीडीएफ हिंदी में
एल.एच.बी कोच में पानी की ज़रूरत पूरी करने के लिए 3 प्रकार के वाटर टैंक लगे होते हैं.685 लीटर के कैपिसिटी वाले दो स्टेनलेस स्टील के बड़े टैंक कोच में निचे की तरफ यानी अंडर फ्रेम में लगे होते हैं और 30 लीटर कैपिसिटी वाले 3 टैंक कोच में शौचालय के ऊपर लगे होते हैं और इन टैंक में मोटर के द्वारा निचे लगे दोनों टैंक से लगातार पानी सप्लाई होता रहता है.जब की जेनरेटर कोच में 450 लीटर के कैपिसिटी वाला एक स्टेनलेस स्टील का टैंक अंडर फ्लोर में लगा होता है जो जेनरेटर कोच में फ्रेश वाटर की सप्लाई करता है.
बोगी में लगने वाले डैम्पर की संख्या
प्राइमरी सस्पेंसन वर्टिकल डैम्पर
|
4 No
|
सेकेंडरी सस्पेंसन वर्टिकल डैम्पर
|
2 No
|
सेकेंडरी सस्पेंसन लेटरल डैम्पर
|
1 No
|
या डैम्पर
|
2 No
|
टोटल डैम्पर की संख्या
|
9 No
|
एल.एच.बी कोच का टेयर वेट(खाली कोच का वजन)
चेयर कर
|
39.4 Ton
|
वातानुकूलित प्रथम श्रेणी
|
40.4 Ton
|
वातानुकूलित श्रेणी टू टियर
|
48.4 Ton
|
वातानुकूलित श्रेणी थ्री टियर
|
50.6 Ton
|
एल.एस.एल.बार
|
37.9 Ton
|
lhb full form, Linke Hofmann Busch,lhb full form in hindi, lhb bogie parts, एलएचबी कोच मैनुअल पीडीएफ हिंदी में, एलएचबी कोच मैनुअल पीडीएफ hindi,lhb coach maintenance manual in hindi,एलएचबी कोच की जानकारी.
Very nice
Thanks
Thans sir
Fiba rest karne ka tarika bataye